Thursday, July 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबीमार युवती की समुचित इलाज के मदद के लिए आगे आए युवा...

बीमार युवती की समुचित इलाज के मदद के लिए आगे आए युवा समाजसेवी मनीष मिश्रा

रितेश कन्नौजिया संवाददाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस्ती। पहल सोशल वेलफेयर एंड एजूकेशनल सोसायटी के संस्थापक एवं युवा समाजसेवी मनीष मिश्रा एक बार फिर अपने मानवीय कार्यों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने संगठन से जुड़ी एक महिला का फोन पर हालचाल लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवती की बीमारी की जानकारी मिलने पर मनीष मिश्रा न केवल उसका हौसला बढ़ाते हैं, बल्कि उसके बेहतर इलाज की तत्काल व्यवस्था कराने का भरोसा भी देते हैं
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज क्षेत्र की रहने वाली प्रिया गंभीर रूप से बीमार हैं और आर्थिक तंगी के कारण अपना समुचित इलाज कराने में असमर्थ थीं। जब इसकी जानकारी मनीष मिश्रा को मिली तो उन्होंने स्वयं युवती से फोन पर बात कर उसका मनोबल बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने संबंधित चिकित्सकों से संपर्क कर दिल्ली में उपचार एवं ऑपरेशन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। इतना ही नहीं, मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए हवाई जहाज का टिकट भी उपलब्ध कराया, जिससे उसे बिना किसी परेशानी के दिल्ली पहुंचकर इलाज मिल सके।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने मनीष मिश्रा की संवेदनशीलता और समाजसेवा की सराहना की। कई लोगों ने इसे जरूरतमंदों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया। इस संबंध में जब ने पीड़ित महिला प्रिया से बातचीत की तो उन्होंने भावुक होकर कहा, “मनीष भैया बहुत ही अच्छे हैं। वह हमेशा सबका ख्याल रखते हैं। मेरी परेशानी को अपनी परेशानी समझकर उन्होंने इलाज की पूरी व्यवस्था कराई। मुझे गर्व है कि मुझे मनीष मिश्रा जैसा भाई मिला। मैं उनके इस सहयोग को जीवनभर नहीं भूलूंगी।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि मनीष मिश्रा लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जरूरतमंदों की सहायता जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। उनकी इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि समाज में संवेदनशीलता और सेवा का भाव आज भी जीवित है। जरूरत के समय किसी जरूरतमंद का हाथ थामना ही सच्ची समाजसेवा है और इसी भावना के साथ मनीष मिश्रा लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही के संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महत्वपूर्ण बैठक

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही विषय पर थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र