Monday, October 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशCM पोर्टल की शिकायत पर फर्जी आख्या का आरोप, जाफरगंज के ट्रांसफार्मर...

CM पोर्टल की शिकायत पर फर्जी आख्या का आरोप, जाफरगंज के ट्रांसफार्मर को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी

CM पोर्टल की शिकायत पर फर्जी आख्या का आरोप,जाफरगंज के ट्रांसफार्मर को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनुराग तिवारी, ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर।

अंबेडकरनगर। विद्युत उपखंड जाफरगंज के देवरहा गांव में जंगल के बीच स्थापित 63 केवीए ट्रांसफार्मर को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर ट्रांसफार्मर को आबादी के निकट स्थानांतरित करने की शिकायत के निस्तारण में फर्जी आख्या लगाए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि समस्या का समाधान किए बिना मामले का निस्तारण कर दिया गया, जबकि ट्रांसफार्मर से जुड़े विद्युत आपूर्ति के संकट और बिजली चोरी की समस्या आज भी बरकरार है।

शिकायत में कहा गया था कि सुनसान स्थान पर लगे ट्रांसफार्मर से शरारती तत्वों द्वारा अवैध कटिया डालकर बिजली चोरी की जाती है और ट्रांसफार्मर भी बार-बार क्षतिग्रस्त होता है। इसे देखते हुए ट्रांसफार्मर को आबादी के समीप सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने की मांग की गई थी। आरोप है कि संबंधित अधिकारी इंजीनियर वरुण कुमार ने बिना मौके का निरीक्षण किए शिकायत का निस्तारण कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब डेढ़ गांव की बिजली आपूर्ति अक्सर बाधित रहती है और महीने में 7 से 8 बार 1912 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करानी पड़ती है। हर बार तकनीकी कर्मचारी पहुंचकर अस्थायी रूप से खराबी दूर करते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मामले में लाइनमैन के माध्यम से औपचारिक कार्रवाई दिखाकर शिकायत बंद कर दी गई। हालांकि, एसडीओ विद्युत अकबरपुर से बातचीत के दौरान उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks