Saturday, July 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशअखंड युवा छात्र सभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार...

अखंड युवा छात्र सभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और छात्रहित के मुद्दों पर बनी रणनीति

जिला ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिधौली/सीतापुर। अखंड युवा छात्र सभा (AYCS) उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सिधौली क्षेत्र स्थित कैंप कार्यालय (निकट द ड्रीम स्कूल, मास्टर बाग) में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भर में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर जिला एवं ब्लॉक स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय और सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं और छात्रों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में संगठन के अध्यक्ष नितीश बाजपेयी, सचिव आयुष सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर बाजपेयी, अंश पांडेय, विवेक सिंह राठौर, मो. आजाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक के समापन पर पदाधिकारियों ने कहा कि अखंड युवा छात्र सभा युवाओं एवं छात्रों के अधिकारों और हितों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी तथा सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रदेशभर में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

RELATED ARTICLES

मार्ग की बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा आक्रोश

ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला  बिसवां (सीतापुर)। तहसील बिसवां क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अजयपुर से बाजारपुरवा को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग लंबे समय...

पुलिस को सफलता: वांछित अभियुक्त सतानिक तिवारी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय

पुलिस को सफलता: वांछित अभियुक्त "सतानिक तिवारी" गिरफ्तार,भेजा गया न्यायालय। अनुराग तिवारी, ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर। अम्बेडकरनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...

मांगों को लेकर आशा बहुओं और आशा किरण कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अकबरपुर-टांडा राजमार्ग किया जाम

मांगों को लेकर आशा बहुओं और आशा किरण कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अकबरपुर-टांडा राजमार्ग किया जाम। अनुराग तिवारी, ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर। अम्बेडकरनगर। जनपद में अपनी विभिन्न...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र