पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक भरे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने गंतव्य के लिए ई-रिक्शा और ऑटो का सहारा लेते दिखे। जहां क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर वाहनों से यात्रा किया। सोमवार दोपहर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित विवि गेट के सामने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का जमावड़ा लगा रहा। कई अभ्यर्थी वाहनों से लटककर तथा पीछे के ढांचे पर बैठकर यात्रा करते दिखाई दिए। सुरक्षा में तैनात पुलिस भी यातायात नियमों का पालन नहीं करा सकी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी से आए दिन जाम और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पुलिस भर्ती जैसी बड़ी परीक्षा के दौरान अतिरिक्त यातायात व्यवस्था न होना भी चर्चा का विषय बना रहा।
परीक्षा में कानून और नियमों से जुड़े प्रश्नों का सामना करने वाले अभ्यर्थियों की घर वापसी के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी ने व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए।

