Friday, July 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

पांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

सड़क दुर्घटना में मृतक कुमार आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में टेंट हाउस संचालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मड़ियाहूं ः नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी कुमार आशीष (23) टेंट व्यवसाय का कार्य करते थे। पिता अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह 11 वह किसी काम से बाइक से शीतलगंज बाजार गए थे। लौटते समय सरायकलीदास गांव के बाईपास के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी मड़ियाहूं लाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था।वहीं, नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी मीरा देवी (50) अपने बेटे के साथ बाइक से जफराबाद स्थित रिश्तेदारी गई थीं। सोमवार सुबह घर लौटते समय शीतलगंज बाजार के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बरसठी ः मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी सुरेश गुप्ता (40) कई वर्षों से सरसरा बाजार में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। ब्लॉक मुख्यालय गेट के बगल चाट-फुल्की की दुकान चलाते थे। रविवार की रात वह जयरामपुर-चोरारी गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद वह मोटरसाइकिल से सरसरा लौट रहे थे। मड़ियाहूं क्षेत्र स्थित गोशाला के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस मृतक की पहचान नहीं कर सकी। बाद में फोटो के आधार पर उनकी शिनाख्त सुरेश गुप्ता के रूप में हुई। उधर, पिता के हादसे की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल जा रहे उनके छोटे बेटे की बाइक भी रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसे चोटें आई हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मड़ियाहूं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तीनोंं मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मुंगराबादशाहपुर ः थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी सूर्य प्रकाश शुक्ला (28) अपने साथी आदर्श शुक्ला (25) की बाइक पर पीछे बैठकर प्रयागराज किसी निजी काम से जा रहे थे। बाबूगंज बाजार से कुछ दूर पहले सड़क पर फैली मिट्टी और हल्की बारिश से बाइक अचानक स्लिप कर गई। हादसे में बाइक चला रहे आदर्श शुक्ला तो उछलकर किनारे जा गिरे और उन्हें खरोंच तक नहीं आई, लेकिन पीछे बैठे सूर्य प्रकाश सीधे सड़क पर सिर के बल गिरे उनके सिर से तेज खून बहने लगा और वह बेहोश हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही घायल सूर्य प्रकाश को एम्बुलेंस से प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सिर में गहरी चोट और अत्यधिक खून बह जाने के रविवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बताया कि रविवार सुबह बाबूगंज के पास बाइक फिसलने से हादसा हुआ था। घायल को अस्पताल भेजा गया था लेकिन बचाया नहीं जा सका।

धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास सोमवार की रात लगभग 8:30 बजे स्कूटी सवार रमेश कुमार (38) निवासी कबिरुद्दीन पुर थाना गौराबादशाहपुर की मौत हो गई। रमेश कुमार अपने स्कूटी से कुछ खरीदारी करने के लिए जौनपुर शहर आ रहा था। वो जैसे ही प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचा सामने आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। लोगों ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी लाइन बाजार केके सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

नवागत कोतवाली प्रभारी से मिले व्यापार संगठन के पदाधिकारी, व्यापारियों की सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा

स्टेट हेड ध्रुव कुमार पोरवाल व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी...

टप्पेबाजी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से टप्पेबाजी के 10,060 रूपये व घटना में प्रयुक्त 01 अदद...

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन...

तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजिंदर सिंह विर्क ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा बिलासपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहरो में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नदीम यार खां को तराई किसान यूनियन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र
Enable Notifications OK No thanks