सीतापुर में लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। वकीलों ने न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप कर कचहरी परिसर में नारेबाजी की और सड़कों पर उतरकर विरोध जताया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने कहा कि लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदर्शन के चलते पूरे दिन न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। बड़ी संख्या में वकील कचहरी परिसर में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए रहे।

