Thursday, May 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजमीन कब्जे के आरोप में परिवार आमरण अनशन पर बैठा, SDM ने...

जमीन कब्जे के आरोप में परिवार आमरण अनशन पर बैठा, SDM ने जांच का दिया आश्वासन

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीतापुर/खैराबाद में जमीन विवाद में परिवार आमरण अनशन पर बैठा: नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए एक परिवार आमरण अनशन पर बैठ गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है, जिसकी कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

अनशन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने परिवार से वार्ता की और पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि राजस्व टीम से जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के दबाव में उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। वहीं, अनशन स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही और लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की।

एसडीएम ने परिवार को भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने तक किसी भी पक्ष को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद भी परिवार फिलहाल अनशन जारी रखने पर अड़ा हुआ है।

RELATED ARTICLES

सीतापुर : रेउसा – तंबौर मार्ग पर धू -धू कर जला CNG ऑटो, बाल बाल बचे यात्री

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  सीतापुर जनपद के रेउसा क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेउसा से तम्बौर...

घर से निकले युवक का शव निर्माणाधीन पुलिया में मिला, हत्या की आशंका

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  थानगांव /सीतापुर में घर से निकले एक युवक का शव निर्माणाधीन पुलिया में मिलने से इलाके में...

सऊदी में मृतक सीतापुर युवक को भारत लाया जायेगा 25 मार्च को फ्लाइट से लखनऊ पहुंचेगा परिजन करेंगे अंतिम संस्कार

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  सीतापुर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र