Tuesday, May 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशघर से निकले युवक का शव निर्माणाधीन पुलिया में मिला, हत्या की...

घर से निकले युवक का शव निर्माणाधीन पुलिया में मिला, हत्या की आशंका

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानगांव /सीतापुर में घर से निकले एक युवक का शव निर्माणाधीन पुलिया में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि युवक घर से किसी काम की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद उसका शव निर्माणाधीन पुलिया के पास संदिग्ध हालत में मिला। मृतक के पास से मोबाइल फोन और नगदी गायब बताई जा रही है, जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव पुलिया में फेंका गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही

RELATED ARTICLES

जमीन कब्जे के आरोप में परिवार आमरण अनशन पर बैठा, SDM ने जांच का दिया आश्वासन

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  सीतापुर/खैराबाद में जमीन विवाद में परिवार आमरण अनशन पर बैठा: नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जमीन कब्जाने...

सीतापुर : रेउसा – तंबौर मार्ग पर धू -धू कर जला CNG ऑटो, बाल बाल बचे यात्री

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  सीतापुर जनपद के रेउसा क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेउसा से तम्बौर...

सऊदी में मृतक सीतापुर युवक को भारत लाया जायेगा 25 मार्च को फ्लाइट से लखनऊ पहुंचेगा परिजन करेंगे अंतिम संस्कार

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  सीतापुर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र