Thursday, November 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर डीएम ने श्रमिकों को किया सम्मानित:अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कहा- श्रमिक...

जौनपुर डीएम ने श्रमिकों को किया सम्मानित:अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कहा- श्रमिक समाज और विकास की रीढ़

जौनपुर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम निर्माणाधीन जिला कारागार, रसैना में श्रमिकों के हितार्थ आयोजित हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने लगभग 50 महिला और पुरुष श्रमिकों को अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें फल वितरित किए गए और उनके बच्चों को चॉकलेट दिए गए। श्रमिकों को कार्य से अवकाश प्रदान किया गया और उनके लिए सार्वजनिक भोज की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने लगभग 50 महिला और पुरुष श्रमिकों को अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें फल वितरित किए गए और उनके बच्चों को चॉकलेट दिए गए। श्रमिकों को कार्य से अवकाश प्रदान किया गया और उनके लिए सार्वजनिक भोज की व्यवस्था भी की गई थी।

जिलाधिकारी ने सभी श्रमिकों को श्रमिक दिवस की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज और विकास की रीढ़ हैं, जिनके परिश्रम से ही निर्माण कार्यों को गति मिलती है।

इस कार्यक्रम में एक श्रमिक पंजीकरण कैंप और स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव ने श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें विभाग में पंजीयन कराने के लिए प्रोत्साहित किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर, जेल अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

यूरोप में सात उड़ानों को मिली बम की संदिग्ध धमकियां, कई देशों में विमानों की हुई जांच

यूरोप भर में सात अलग-अलग उड़ानों को बम की संदिग्ध धमकियों का निशाना बनाया गया है। इन संदिग्ध धमकियों के सामने आने के बाद सुरक्षा...

फ्लोरिडा विमान हादसा: दुर्घटनास्थल से तीन मील दूर मिले महत्वपूर्ण हिस्से, एनटीएसबी ने शुरू की जांच

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए एक विमान हादसे की जांच के सिलसिले में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने...

स्पेन: भीषण रेल हादसे में 69 लोगों की मौत के बाद परिवहन मंत्री ने दिया इस्तीफा

स्पेन में हुए एक भीषण रेल हादसे के कुछ दिनों बाद देश के परिवहन मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह घातक...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks