Saturday, July 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशव्हाट्सएप हैक कर उड़ाए गए लाखों रुपये, रुधौली पुलिस ने कर दिखाया...

व्हाट्सएप हैक कर उड़ाए गए लाखों रुपये, रुधौली पुलिस ने कर दिखाया कमाल—पूरी रकम वापस

शमशाद आलम ब्यूरो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस्ती जनपद: रुधौली थाना क्षेत्र से साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर शातिर ठगों ने ₹1,07,994.10 की रकम अज्ञात खाते में ट्रांसफर कर दी। पीड़ित अखिलेश कुमार मौर्य द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते ही रुधौली पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे के कुशल नेतृत्व में साइबर टीम—उपनिरीक्षक एजाज अहमद, कांस्टेबल सर्वदानंद यादव और सतीश चन्द्र ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए ठगों की चाल पर पानी फेर दिया। पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ का नतीजा रहा कि पूरी रकम को समय रहते होल्ड कराकर सुरक्षित वापस पीड़ित के खाते में ट्रांसफर करा दिया गया। इस शानदार कार्रवाई ने न सिर्फ पीड़ित को राहत दी, बल्कि साइबर अपराधियों के हौसले भी पस्त कर दिए हैं। रुधौली पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है l

RELATED ARTICLES

पुलिस की बड़ी सफलता: डेढ़ माह पुरानी लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: सत्य प्रकाश शुक्ला, जिला ब्यूरो चीफ, सीतापुर अटरिया/सीतापुर, 15 जुलाई। थाना अटरिया पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व हुई लूट की वारदात का सफल खुलासा...

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र