Friday, July 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में गौशाला की तस्वीरें वायरल: कई गोवंश मृत मिलने का आरोप,...

सीतापुर में गौशाला की तस्वीरें वायरल: कई गोवंश मृत मिलने का आरोप, तत्काल जांच की मांग

रामपुर मथुरा/सीतापुर। जनपद में एक बार फिर गौशाला प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में कई गोवंश मृत अवस्था में एक गड्ढे में पड़े दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला थाना क्षेत्र के अंतर्गत  (रामपुर मथुरा) का है, जहां स्थित गौशाला से जुड़ा बताया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वायरल पोस्ट के अनुसार, मृत गोवंशों को खुले गड्ढे में फेंका गया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह घटना सत्य है तो यह न केवल लापरवाही बल्कि गंभीर अनियमितता का मामला है।

ग्रामीणों और गौ-सेवा से जुड़े लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि: पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, गौशाला की व्यवस्थाओं का ऑडिट और निरीक्षण कराया जाए, इस संबंध में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।

सत्य प्रकाश शुक्ला बिसवां सीतापुर

RELATED ARTICLES

पुलिस की बड़ी सफलता: डेढ़ माह पुरानी लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: सत्य प्रकाश शुक्ला, जिला ब्यूरो चीफ, सीतापुर अटरिया/सीतापुर, 15 जुलाई। थाना अटरिया पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व हुई लूट की वारदात का सफल खुलासा...

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र