पिसवां/सीतापुर। जिले में भीषण आग लगने से करीब 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई किसानों की मेहनत राख में बदल गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के खेतों में भी खतरा पैदा हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्रामीणों ने तत्काल एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही किसानों ने ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवाओं ने आग को और भड़काने का काम किया, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए बेहद भयावह हो गई थी। हालांकि समय रहते ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
घटना में प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुट गई है।
रिपोर्ट: निष्पक्ष पत्रकार सत्य प्रकाश शुक्ला

