Friday, October 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर कस्तूरबा गांधी छात्रा के आरोप निराधार सिद्ध, जांच रिपोर्ट डीएम को...

सीतापुर कस्तूरबा गांधी छात्रा के आरोप निराधार सिद्ध, जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी

सीतापुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एक छात्रा द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोप जांच में निराधार पाए गए हैं। मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी (डीएम) को सौंप दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, छात्रा ने विद्यालय प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था, जिसके बाद प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया। टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्रा, शिक्षकों और संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज किए और पूरे प्रकरण की गहन जांच की।

जांच के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट में छात्रा के आरोपों को आधारहीन बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के दौरान ऐसे कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले, जिससे प्रताड़ना की पुष्टि हो सके।

मामले में प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विद्यालय में व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

निष्पक्ष पत्रकार सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ, सीतापुर

RELATED ARTICLES

दरियापुर में 24 से 26 अक्टूबर तक होगा दशहरा मेला, तीन दिन सजेगा धार्मिक कार्यक्रमों का मंच, 26 को होगा रावण वध

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: थाना महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में स्थित जय श्री दुर्गा मां के स्थान पर तीन दिवसीय दशहरा मेले का आयोजन...

फतेहपुर के पटेल पार्क पर उठे सवाल, वर्षों बाद भी आम लोगों की पहुंच पर लगा ताला!

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बना पटेल पार्क इन दिनों अपने इस्तेमाल को लेकर सवालों के...

फतेहपुर बाराबंकी में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, घरों में जमा कूड़ा और गलियों में गंदगी से लोग परेशान

CO एडिटर हिमांशी मिश्रा सफाई के नाम पर खानापूर्ति के आरोप, एक घर पर बैठकर चाय-नाश्ता करने के बाद लौटने की शिकायत; आखिर जिम्मेदार अधिकारी...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks