सीतापुर। जिले में एक युवक का शव उसके ही घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि युवक की गतिविधियां कुछ समय से सामान्य नहीं थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृत्यु के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
- 👉 फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

