सीतापुर। जिले के लहरपुर क्षेत्र से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनारायण पुत्र नन्हूं लाल, निवासी ग्राम व पोस्ट धौरहरा, थाना लहरपुर, तहसील लहरपुर, जिला सीतापुर, दिनांक 7 मार्च को शाम करीब 4 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आज लहरपुर कोतवाली में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र भी दिया गया है।
परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को रामनारायण के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या परिजनों को सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।
👉 अपील:
किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस या परिजनों से संपर्क करें।

