Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका...

सीतापुर में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना चतुराबेहड़ इलाके की है, जहां सुबह लोगों ने आम के बाग में शव लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक की पहचान करीब 60 वर्षीय शुभनाथ वर्मा के रूप में हुई है, जो लखनऊ में रहते थे। बताया जा रहा है कि उन्हें आखिरी बार शनिवार शाम चतुराबेहड़ चौराहे के पास देखा गया था।

घटनास्थल की परिस्थितियों ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। परिजनों का कहना है कि शव के दोनों पैर जमीन से लगे हुए थे, जिससे आत्महत्या पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं मौके पर चप्पल, चश्मा और कार के टायर के निशान मिलने से हत्या की आशंका और गहरा गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। फिलहाल गांव में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है, जबकि परिवारजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks