Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में डाला की टक्कर से बाइकसवार की मौत: मां-बच्चे भी घायल,...

सीतापुर में डाला की टक्कर से बाइकसवार की मौत: मां-बच्चे भी घायल, पिकअप चालक गिरफ्तार

तालगांव थाना/ सीतापुर जिले के अंगेठा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी मां और बच्चे के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डाला (पिकअप वाहन) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी मां और बच्चे का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही अंगेठा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया।

इस कार्रवाई में अंगेठा थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम में थाना प्रभारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks