सीतापुर: मछरेहटा थाना में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला की हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गए, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी कारण उसकी हत्या की गई है।
ऐसे मामलों में अक्सर आरोप होता है कि पीड़िता को लंबे समय से प्रताड़ित किया जाता है और अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया जाता है यहां भी परिजनों ने इसी तरह की साजिश की आशंका जताई गई है
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

