Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या,...

सीतापुर में घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी

सीतापुर / रेउसा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां घर में सो रहे एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, युवक अपने घर में सो रहा था, तभी देर रात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सुबह जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो वह खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks