Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर बिसवां का मामला सामने आया है कि गांव के बीच शराब...

सीतापुर बिसवां का मामला सामने आया है कि गांव के बीच शराब ठेका बना मुसीबत, ग्रामीणों में आक्रोश

सीतापुर / बिसवां  कि तहसील  के ग्राम महराजनगर में स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। गांव के अंदर संचालित इस ठेके के चलते आए दिन अव्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेके से शराब खरीदने के बाद लोग दुकान के आसपास ही बैठकर खुलेआम शराब पीते हैं। इतना ही नहीं, कई शराबी आसपास के घरों के पास बैठकर भी शराब का सेवन करते हैं और गाली-गलौज करते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों को काफी असहजता का सामना करना पड़ता है।

स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब शराब पीने आए लोग अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता बाधित हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों और खेतों की ओर जाने वाले किसानों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार आईजीआरएस के माध्यम से आबकारी विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन हर बार अधिकारी मौके पर पहुंचकर सिर्फ औपचारिकता पूरी कर लौट जाते हैं। अब तक न तो ठेके को गांव से बाहर शिफ्ट किया गया और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि उक्त शराब ठेके का संचालन अंजू रानी श्रीवास्तव के नाम से है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव के अंदर संचालित शराब ठेके को तत्काल प्रभाव से हटाकर आबादी से दूर स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि गांव में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रह

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks