Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशराजन इंटरनेशनल एकेडमी का शानदार रिजल्ट, छात्रों की सफलता पर अभिभावक खुश

राजन इंटरनेशनल एकेडमी का शानदार रिजल्ट, छात्रों की सफलता पर अभिभावक खुश

ब्यूरो चीफ शमशाद आलम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस्ती जनपद। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। अभिभावक अपने बच्चों की सफलता पर गर्व महसूस करते नजर आए। कई अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय का अनुशासित वातावरण और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही इस सफलता की सबसे बड़ी वजह है।

विद्यालय की प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता केवल छात्रों की ही नहीं, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि परीक्षा से पहले छात्रों ने शिक्षकों के निर्देशों का गंभीरता से पालन किया, नियमित अभ्यास किया और इसी का सकारात्मक परिणाम आज सामने आया है।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय विगत वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया को निःशुल्क रखेगा। साथ ही अभिभावकों को राहत देते हुए मासिक शुल्क में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की जाएगी, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर वर्ग के बच्चों तक पहुंच सके।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सानु एंटोनी ने भी छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयास और समर्पण से ही यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है। साथ ही उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी प्रकार मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

राजन इंटरनेशनल एकेडमी के छात्रों ने CBSE बोर्ड में लहराया सफलता का परचम

शमशाद आलम ब्यूरो बस्ती जनपद! के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राजन इंटरनेशनल एकेडमी के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए...

विकास प्राधिकरण की बैठक में गूंजा मानचित्र स्वीकृति का मुद्दा

शमशाद आलम ब्यूरो बस्ती जनपद बस्ती: सदस्य यशकान्त सिंह ने उठाये जमीनी सवाल को मण्डलायुक्त कार्यालय में आयोजित बस्ती विकास प्राधिकरण की 16 वीं बोर्ड...

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास बस्ती ने रचा नया इतिहास

शमशाद आलम ब्यूरो जनपद बस्ती: दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास बस्ती ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र