Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधलड़का लड़की बनकर बना रहा था रील, शोहदों ने दुपट्टा खींंचकर बाइक...

लड़का लड़की बनकर बना रहा था रील, शोहदों ने दुपट्टा खींंचकर बाइक से गिरा दि‍या

जौनपुर में रील बनाने के लिए लड़की बना किशोर घायल, शोहदों ने खींचा दुपट्टा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेला में अपनी सोशल मीड‍िया की प्रोफाइल के ल‍िए रीच बढ़ाने के लि‍ए लड़की बनकर रील बनाना क‍िशोर को भारी पड़ गया। दरअसल लड़की बनने के बाद किशोर का दुपट्टा शोहदों के खींचने के कारण वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार को ईद के अवसर पर हुई, जब मछलीशहर क्षेत्र के रामपुर कला गांव के पास का निवासी 15 वर्षीय क‍िशोर, अपने मित्र के साथ बाइक पर सवार होकर मेला में गया था।

किशोर को रील बनाने और रीच बढ़ाने के ल‍िए इस तरह के काम का शौक है और वह अक्सर अपने मोबाइल पर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो अपलोड करता है। मेला में घूमने के बाद, जब वह देर रात घर लौट रहा था, तब चुंगी चौराहा के पास बाइक सवार कुछ मनबढ़ शोहदों ने उसका दुपट्टा खींच लिया। इस अचानक हुए हमले के कारण वह बाइक से गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई।

घटना के बाद शोहदे मौके से भाग गए। हादसे के बाद क‍िशोर को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी विनीत राय ने बताया कि उन्हें घटना की मौखिक सूचना मिली है और शोहदों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि तहरीर प्राप्त होती है, तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इस घटना ने समाज में लड़क‍ियों की सुरक्षा के मुद्दे को एक बार फिर से उजागर किया है। ऐसे मेले और सार्वजनिक स्थानों पर जब एक क‍िशोर लड़की बना तो शायद छेड़खानी का शि‍कार होने के बाद उसे लड़क‍ियों के ल‍िए सुरक्षा का भान सुनिश्चित करना जरूर अब याद आया होगा। यह घटना न केवल क‍िशोर के लिए बल्कि उसके परिवार के साथ ही क्षेत्र के लोगों के लिए भी चिंता का विषय बन गई है।

स्थानीय निवासियों ने इस घटना की निंदा की है और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए और शोहदों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताक‍ि क्षेत्र की बहन बेट‍ियों की सुरक्षा सुन‍िश्‍च‍ित हो सके। इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। क‍िशोर के भले ही लड़की बनकर रील बनाने का शौक भारी पड़ा हो लेक‍िन दुपट्टा खींचना और बाइक से ग‍िराना एक आपराध‍िक वारदात है।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks