शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के क्रम में मिली जानकारी के अनुसार गगहा थाना क्षेत्र के बस्तुपार गांव में विवाहिता निधि तिवारी उम्र 24 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका शव मिला।पिता संतोष तिवारी ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।इस मामले में महिला के पति शुभम, सास रीता देवी,ससुर चंद्रमौली दूबे के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर उपरोक्त की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

