शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खोराबार सुधांशु सिंह मय पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा व्यक्ति उम्र करीब 55 वर्ष को उनके परिजनों के बारे में जानकारी कर उनको सुपुर्द किया गया।
थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 55 वर्ष है भटकते हुए कही से चला आया है, जो मानसिक रुप से विक्षिप्त है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस बल द्वारा गुमशुदा व्यक्ति के परिजनों का पता किया गया तो जानकारी हुई कि उक्त व्यक्ति द्वारिका दंगल थाना आसनसोल नार्थ जनपद पश्चिम वर्धमान वर्तमान पश्चिम बंगाल का रहने वाला जिनके परिजनों को सूचना दी गयी । इसके उपरान्त उक्त गुमशुदा व्यक्ति को उनके परिजनों को नियमानुसार सकुशल सुपुर्द किया गया।

