Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर: दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 22 हजार की नकदी...

सीतापुर: दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 22 हजार की नकदी सहित लाखों का सामान जलकर राख

जिला ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीतापुर। जिले के थाना सकरन क्षेत्र के सुमरावां गांव में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक दो मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्यारेलाल पुत्र शंभू के मकान में अज्ञात कारणों से आग लगी। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और मिट्टी की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते ग्रामीण प्रयास नहीं करते, तो आग आसपास के अन्य मकानों तक भी फैल सकती थी।

आग की इस घटना में घर में रखे 22 हजार रुपये नकद, मोटरसाइकिल के कागजात, महत्वपूर्ण दस्तावेज, कपड़े, अनाज, जेवर, घी सहित गृहस्थी का लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि 22 हजार रुपये प्यारेलाल ने हाल ही में मिर्च बेचकर घर में रखे थे, जो आग की भेंट चढ़ गए।

घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। घर का अधिकांश सामान जल जाने से परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल विकास कश्यप मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया जाएगा तथा शासन की ओर से नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks