Tuesday, June 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर में बनेगा नया पावर हाउस, 5 लाख बिजली उपभोक्ताओं को ओवरलोड...

जौनपुर में बनेगा नया पावर हाउस, 5 लाख बिजली उपभोक्ताओं को ओवरलोड और लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात

संवाददाता, जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र सुइथाकलां के कंमरपुर गांव में 132/220 केवी पावर हाउस निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इसका फायदा तकरीबन पांच लाख उपभोक्ताओं को होगा। फिलहाल यह भूमि ग्राम्य विकास विभाग की है, जिसे विद्युत विभाग के नाम दर्ज कराया जाएगा। इसके निर्माण से ओवरलोड व लो-वोल्टेज की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग से 132 केवी शाहगंज का पावर हाउस ओवरलोड हो चुका है। वर्तमान समय में इस उपकेंद्र से कुल एक दर्जन 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र संचालित हो रहे हैं। इसके चलते उपकेंद की क्षमता वृद्धि करके 220 केवी किया जाना अत्यंत जरूरी हो गया है।

शाहगंज परिसर में आवश्यक भूमि उपलब्ध न होने की वजह से इसके लिए सुइथाकला के कंमरपुर गांव में ग्राम्य विकास की भूूमि चिन्हित की गई। इस भूमि पर विद्युत विभाग का नाम दर्ज कराने के लिए विधायक रमेश सिंह बीते एक साल से प्रयासरत हैं।

सुइथाकलां में 220 केवी पावर हाउस निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। जितनी जल्दी विभाग के नाम से भूमि हस्तांतरित हो जाएगी उतनी ही जल्दी निर्माण भी शुरू हो जाएगा।- शिवम राय, अधिशासी अभियंता, पारेषण।

क्षेत्र में बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए 220 केवी पावर हाउस स्थापना की मांग मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के समक्ष उठाई गई थी। इसकी स्वीकृति क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब जल्द से जल्द भूमि विद्युत विभाग के नाम दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा।- रमेश सिंह, विधायक शाहगंज।

RELATED ARTICLES

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली की अहम भूमिका: डॉ. वी.के. वर्मा

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो चीफ बस्ती बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर बड़ी चुनौती आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक...

पुलिस भर्ती परीक्षा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां

पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने ई-रिक्शा में क्षमता से अ​धिक भरे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद...

पांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

सड़क दुर्घटना में मृतक कुमार आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में टेंट हाउस संचालक सहित...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र