Thursday, July 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशआवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को किया लहूलुहान, घंटों की मशक्कत...

आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को किया लहूलुहान, घंटों की मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू।

आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को किया लहूलुहान, घंटों की मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनुराग तिवारी, ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर।

अम्बेडकरनगर जिले के विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मुबारकपुर पिकार में सोमवार सुबह आवारा कुत्तों के आतंक का एक भयावह मामला सामने आया। गांव में पहुंचे एक बंदर पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह करीब 6 बजे की है। कुत्तों के हमले में बंदर का एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि उसके सिर में भी गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद बंदर चलने-फिरने में असमर्थ हो गया और दर्द से तड़पता रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों के झुंड से बंदर को बचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय दरोगा अजय कुमार यादव, दीवान ध्रुव कुमार, चौकीदार विवेक मौर्य तथा वन विभाग के कर्मचारी प्रदीप चौबे मौके पर पहुंचे।

घायल बंदर को पकड़ना चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। काफी प्रयासों के बाद ग्रामीणों ने मछली पकड़ने वाले जाल की सहायता से उसे सुरक्षित पकड़ा। इसके बाद बंदर को तत्काल उपचार के लिए तेन्दुआईकला चोरमरा पशु अस्पताल पहुंचाया गया।

पशु चिकित्सकों ने घायल बंदर का प्राथमिक उपचार करते हुए उसे आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन दिए। ब्लॉक तेन्दुआईकला चोरमरा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार चक्रवर्ती ने बताया कि उपचार के बाद बंदर को वन विभाग की तेन्दुआ कला नर्सरी में सुरक्षित रखा गया है, जहां उसकी लगातार निगरानी की जा रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और उनके झुंड अब पशुओं के साथ-साथ इंसानों के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही के संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महत्वपूर्ण बैठक

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही विषय पर थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र