Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना हरैया का वार्षिक निरीक्षण कर संबंधित को...

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना हरैया का वार्षिक निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया

शमशाद आलम ब्यूरो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनपद बस्ती: पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुधारने के क्रम में क्षेत्राधिकारी हरैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह की उपस्थिति में थाना हरैया का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण, विभिन्न पटलों, सुरक्षा उपकरणों और प्रशासनिक रिकॉर्ड्स का गहनता से जायजा लिया। लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को सख्त हिदायत दी कि वे साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से मामलों का निस्तारण करें। इस दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। आईजीआरएस (IGRS) और जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि पीड़ित की संतुष्टि ही प्राथमिकता होनी चाहिए। मिशन शक्ति डेस्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां तैनात महिला आरक्षियों को निर्देशित किया कि थाने आने वाली महिलाओं की समस्याओं को पूरी से सुना जाए

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks