Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधजौनपुर में युवती अपहरण का मामला, पांच लोगों पर साजिश और धमकी...

जौनपुर में युवती अपहरण का मामला, पांच लोगों पर साजिश और धमकी का मुकदमा दर्ज

जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के अपहरण के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 137(2), 142, 352, और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 9 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने 18 मार्च को थाने में इसकी सूचना दी।

पिता के अनुसार, उन्हें बाद में कुछ लोगों से जानकारी मिली कि उनकी बेटी को साजिश के तहत अगवा किया गया है। आरोप है कि सरपतहां थाना क्षेत्र के उसरौली गांव निवासी प्रियांशु शर्मा, जगन्नाथ शर्मा उर्फ संजय, पुष्पा शर्मा, भानू शर्मा और सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी गोलू शर्मा ने मिलकर उसरौली बाजार के आगे से जबरन बोलेरो वाहन में बैठाकर उसका अपहरण कर लिया और उसे कहीं छिपा दिया है।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह आरोपियों के घर पूछताछ करने पहुंचे, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks