Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में बंद घर से लाखों की चोरी: पेंटर के घर से...

सीतापुर में बंद घर से लाखों की चोरी: पेंटर के घर से नकदी व जेवरात पार

सीतापुर जिले में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पेंटर के घर से करीब 15 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी अपने परिवार के साथ घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे घर को खंगाल डाला। जब परिवार वापस लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

चोरों ने अलमारी और लॉकर तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात और नकदी पार कर दी। पीड़ित ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिया

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks