Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशहनुमान जन्मोत्सव पर सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए तीन जोड़े

हनुमान जन्मोत्सव पर सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए तीन जोड़े

Jaunpur News: हनुमान जन्मोत्सव पर सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए तीन जोड़े

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Three couples were married in a mass wedding on the occasion of Hanuman Jayanti
जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के अजोशी गांव स्थित महावीर धाम पर हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर बृहस्पतिवार को भोर से ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग जय बजरंग बली, जयश्री राम के जयघोष के बीच दर्शन पूजन किए। धाम पर आयोजित सामूहिक विवाह में तीन युगल विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। महावीर धाम अजोशी में आयोजक दयाशंकर यादव व पुजारी अखिलेश मिश्र के निर्देशन में प्रधान पुजारी अरविंद मिश्र, आकाश मिश्र, शुभम मिश्र, हर्ष मिश्र, विजय मिश्र, फौजदार शुक्ल व महेश मानव के साथ अन्य पुजारियों ने धाम में विवाह के लिए बने तीन मंडपों को सजाया था। मछलीशहर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी अखिलेश कुमार का छतापुर निवासी लालजी की बिटिया अमीषा से, रामनगर क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी अरुण कुमार का बेलगहन निवासी रायसाहब की बिटिया शिवानी से और रुकूनपुर गांव निवासी जमुना यादव की पुत्री निकिता ने खुटहन क्षेत्र के कपसिया गांव निवासी विवेक यादव के साथ अग्नि देव को साक्षी मानकर साथ फेरे लिए। पूर्व विधायक श्रद्धा यादव व सुनील यादव ने आशीर्वाद दिया। कुसुम सिंह ने प्रसाद व भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ध्रुवराज यादव, अनिल यादव, संजय माली, अनिल यादव, मुकेश कुमार, महेश दूबे, ऋषभ पाठक, रत्नाकर दूबे, मनोज तिवारी,लल्ला उपाध्याय रहे।

 

RELATED ARTICLES

जिला बिजनौर के चाँदपुर नगर मे बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयन्ती बड़ी धूम धाम से मनाई गई

जिला बिजनौर के चाँदपुर नगर मे बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयन्ती बड़ी धूम धाम से मनाई गई है वही सरकारी...

जौनपुर में नारी शक्ति वंदन जागरूकता पदयात्रा निकली : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों व नागरिकों ने लिया भाग

जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से गुरुवार को 'नारी शक्ति वंदन' के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक...

बकुलियाँ बाजार में अंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से तनाव, प्रशासन की तत्परता से हालात नियंत्रित

केराकत थाना क्षेत्र के बकुलियाँ बाजार में सोमवार देर रात अज्ञात तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र