सीतापुर / नैमिषारण्य जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ आम जनता की मदद के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में थाना नैमिषारण्य पुलिस टीम ने #CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए 6 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर उनके असली धारकों को सौंप दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मोबाइल वापस मिलने पर सभी लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। थाना नैमिषारण्य पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना और मजबूत हुई है।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई, जो पुलिस की तत्परता और जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है।

