More

    जिले मे एक बार फिर/पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका/2 की मौत कई गंभीर रूप से हुए घायल/मौक़े पर आई जी,डी एम,एसपी मौजूद/घटना स्थल का लिया जायजा

    निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/रामसनेहीघाट बाराबंकी। जिले मे फिर एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका 2 की मौत कई गंभीर रूप से हुए घायल जिले की तहसील रामसनेहीघाट थाना टिकैतनगर क्षेत्र के सराय बरई गांव स्थिति एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार की दोपहर के करीब 2 बजे एक जोरदार धमाका हुआ और हादसे में दो की मौत व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें नजदीक सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर उनका इलाज चल रहा है लेकिन उनकी हालत गंभीर है। पटाखा फैक्ट्री गांव की आबादी से करीब 500 मीटर दूर खेत में थी। जिसमें पटाखा स्टोर कर रखे हुए थे। यहां पर गुरुवार को मजदूर काम कर रहे थे। और आतिशबाजी के सामान बनाए जा रहे थे। तभी जोरदार विस्फोट हुआ है। घटना के बारे में स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना भीषण था कि उसकी आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी और आसपास के मकानों में दरारें भी आ गईं। जिससे दहशत का माहौल बन गया और अफरा-तफरी मच गई। धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री और आसपास के कुछ मकानों में आग भी लग गई। इससे हालात और भयावह हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू हो गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि दो लोगों के शरीर के परखच्चे उड़ गए और आसपास के मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गईं और धमाके के बाद भी कुछ समय तक छोटे-छोटे विस्फोट होते रहे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटी गई और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना स्थल पर आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार,एसपी अर्पित विजयवर्गीय, डीएम शशांक त्रिपाठी,ने पहुंचकर मौके का जायजा लिया है। घटना के संबंध में एसडीएम रामसनेहीघाट अनुराग सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के पास आतिशबाजी के लिए पटाखा बनाने का लाइसेंस था। जो 31 मार्च 2026 तक लाइसेंस बना है। दीपावली से पहले हमारी टीम ने खुद चेक किया था और सब ठीक था। अचानक आग कैसे लगी,इसकी जांच की जाएगी।

    रिपोट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

    Latest articles

    spot_imgspot_img

    Related articles

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    spot_imgspot_img