न्यायालय के आदेश पर दरियाबाद में घर खाली/महिला ने किया विरोध पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद घर से बाहर निकाला/संपत्ति मोहम्मद अली को सौंपी

0
51

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/दरियाबाद बाराबंकी। न्यायालय के आदेश पर दरियाबाद में घर खाली महिला ने किया विरोध पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद घर से बाहर निकाला-संपत्ति मोहम्मद अली को सौंपी दरियाबाद कस्बे में शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर एक घर को पुलिस की निगरानी में खाली कराया गया। मोहम्मद अली और कौसरजहां के बीच चल रहे लंबे कब्जेदारी विवाद में न्यायालय ने मोहम्मद अली के पक्ष में फैसला सुनाते हुए महिला के कब्जे वाले घर और दुकान को खाली कराने के निर्देश जारी किए थे। आदेश के अनुपालन में स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम सुबह ही मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार कौसरजहां अपने पति की मृत्यु के बाद से उक्त घर में अकेले रह रही थी। पुलिस ने आदेश दिखाते हुए घर खाली कराने का प्रयास किया लेकिन महिला ने घर से बाहर आने से साफ इनकार कर दिया। दरियाबाद में तैनात महिला आरक्षियों ने उसे बाहर निकालकर मकान खाली कराने की कोशिश की परंतु लंबे समय तक प्रयासों के बावजूद महिला तैयार नहीं हुई। स्थिति को देखते हुए दरियाबाद थाना प्रभारी मनोज सोनकर ने रामसनेहीघाट थाने से महिला उपनिरीक्षक मान्सी को बुलाया SI मान्सी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काफी समझाने-बुझाने और प्रयासों के बाद महिला को घर से बाहर निकाला। उसे पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने घर और दुकान के शटर पर ताला लगाकर संपत्ति को विधिवत रूप से मोहम्मद अली को सौंप दिया। थाना प्रभारी मनोज सोनकर ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पूर्ण पालन किया गया है। उन्होंने कहा कि घर खाली कराने की प्रक्रिया नियमानुसार की गई है और महिला के विरोध के बावजूद किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी गई। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति नियंत्रित रही।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here