निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी।जुलूसे-मदहे-सहाबा अमन और शांति के साथ सम्पन्न/जुलूस में अंजुमनों ने नात व मनक़बत पढ़कर श्रोताओं को मन मुग्ध किया/फतेहपुर बाराबंकी। अंजुमन मुस्लिम आना फण्ड फतेहपुर के नेतृत्व में कस्बा फतेहपुर का इतिहासिक जुलूसे-मदहे-सहाबा अमन और शांति के साथ सकुशल सम्पन हुआ। मालूम हो कि जुलूसे-मदहे-सहाबा का प्रारम्भ अन्जुमन मुस्लिम आना फण्ड के कार्यालय से मौलाना हबीब कासमी इमाम जामा मस्जिद व ईदगाह फतेहपुर और सदर अंजुमन अधिवक्ता मो0 असलम ने परचम कुशाई करके किया। मौलाना ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम लोग मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के मानने वाले और सहाबा किराम को मानने वाले इसलिए हमें इनकी सीरत के मुताबिक ज़िन्दगी गुज़ारनी चाहिए। नेकियों और भलाई के रास्ते पर चलना चाहिए और बुराइयों से बचना चाहिए। अन्जुमन मुस्लिम आना फण्ड के सचिव/अधिवक्ता अहमद सईद हर्फ़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि जुलूस में शिरकत करने वाली अंजुमन के ज़िम्मेदार अंजुमनों के साथ रहें और जो वालेंटियर बनाये गए हैं। वो भी जुलूस के साथ रहें और आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ जुलूस को आयोजित कराने में अपना पूर्ण सहयोग करें। जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से गश्त करता रहा। अंजुमनों ने नात व मंक़बत के नज़राने पेश किए। जुलूस का समापन रात्रि 09:00 बजे सतबुर्जी मस्जिद के सहन में हुआ जहां जुलूस में शिरकत करने वाली 82 अंजुमनों को पूर्व चैयरमेन मदरसा ज़ियाउल इस्लाम के मैनेजर व पूर्व चेयरमैन आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर मो0 मशकूर व शिक्षाविद्द व समाजसेवी चौधरी वक़ार के बदस्त शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह,तहसीलदार वैशाली अहलावत,सीओ जगतराम कनौजिया,कोतवाल संजीत कुमार सोनकर,चौकी प्रभारी हरि प्रसाद फतेहपुर,सीरत कमेटी के सरपरस्त नसीम गुड्डू,सदर शाकिर बहलीमी,सचिव ज़फरुल इस्लाम पप्पू,खजांची मो0 अकिल राजा,नायब सदर अबुजर अंसारी,अब्दुल लतीफ,मो0 अक़ीक़ पप्पू,नसरे आलम,मो0 कफील खान,मो0 गुफरान खान,हाजी एजाज़ अहमद अंसारी,सभसद खुर्शीद जमाल,मुकीतुर्रह्मान,यूसुफ जमाल,मो0 खालिद,मेराज अहमद,मोहम्मद वहींद व्यापार मंडल महामंत्री,आदि लोग उपस्थित रहे। प्रशाशन की देख रेख मे सम्पन्न कराया गया जुलूस चप्पे चप्पे पर पुलिस और वालेंटियर के लोग रहे मौजूद।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
