निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी का ऐतिहासिक निर्णय: अधिवक्ताओं का होगा सत्यापन दो कमेटियों का गठन-रविवार को जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी ने एक और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जनपद के अधिवक्ताओं के व्यापक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। यह निर्णय एसोसिएशन की सामान्य सभा में दिनांक 30 अगस्त 2025 को लिए गए निर्णय के अनुपालन में लिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में वर्तमान गवर्निंग कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। निर्णय के अनुसार अब जनपद में कार्यरत सीओपी (Certificate of Practice), गैर-सीओपी एवं प्रैक्टिशनर/नॉन-प्रैक्टिशनर अधिवक्ताओं का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के लिए दो कमेटियों का गठन सत्यापन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु दो समितियों का गठन किया गया है-1.सिविल कोर्ट अधिवक्ता सत्यापन समिति-प्रभारी: श्री शैलेन्द्र वर्मा,एडवोकेट,सहयोगी: श्री हिमालय जायसवाल,कार्यकारिणी सदस्य-2. कलेक्ट्रेट कोर्ट अधिवक्ता सत्यापन समिति/प्रभारी: श्री सुशील पटेल, एडवोकेट,सहयोगी: श्री पंकज रावत, कार्यकारिणी सदस्य,दोनों समितियाँ अधिवक्ताओं की निर्धारित सीटों पर जाकर उनका प्रत्यक्ष सत्यापन करेंगी। इस समग्र प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 30 दिनों का समय निर्धारित किया गया है। इस निर्णय को बार एसोसिएशन के संगठनात्मक अनुशासन,पारदर्शिता और अधिवक्ताओं की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। नरेंद्र वर्मा अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी ने सभी अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया संगठन की गरिमा और कार्यक्षमता को और सुदृढ़ करेगी।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
