तीन दिनों से लगातार चल रही सांकेतिक हड़ताल हुई खत्म/दि बार एसोसीएशन फतेहपुर सभागार मे आयोजित बैठक मे लिया गया फैसला

0
15

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। तीन दिनों से चल रही अधिवक्ताओं के सांकेतिक हड़ताल वापस/फतेहपुर बाराबंकी तीन दिनों से चली आ रही सांकेतिक हडताल को वापस लेने का निर्णय दि बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित बैठक में लिया गया। बार संघ अध्यक्ष ने न्यायिक कार्य शुक्रवार से कराने और तहसील में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए मिल बैठकर अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही गयी है। ब्रहस्पतिवार को अधिवक्ताओं की एक आमसभा की बैठक आहूत की गयी। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार निगम,हरिनाम सिंह वर्मा, वीरेशचन्द्र वर्मा,राजीव नयन तिवारी, ओम प्रकाश यादव,हरीश मौर्या,सतीश वर्मा,गणेश शंकर मिश्रा,अनीत रावत, रामऔतार गौतम,बब्बू दीक्षित,श्रवण वर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समस्याओं के निराकरण के लिए उच्चाधिकारियों और स्थानीय अधिकारियों से मिलकर निराकरण कराने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं आदेश में आरक्षित पत्रावलियों में नियमानुसार जल्द से जल्द आदेश करने के लिए भी पीठासीन अधिकारी को निर्देशित करने की बात कही गयी। इस मौके पर महामंत्री रामलाल वर्मा,प्रदीप कुमार निगम,अशोक यादव,ज्ञानू सिंह, प्रभात वर्मा,प्रवीण पटेल,सुनील सिंह के मिश्रा रानू,पौरुष कुमार श्रीवास्तव,गणेश शंकर मिश्रा नफीस अहमद,धर्मेंद्र श्रीवास्तव,विकास श्रीवास्तव,अनीस अहमद ,जितेन्द्र रावत,प्रमोद सिंह मोहम्मद अनवर सहित अधिवक्ता मौजूद है।

रिपोर्टर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here