जिले मे दबंगो की दबंगई चरम सीमा पर/कानून का शिकंजा अभी दबंगो से दूर/पीड़ित महिला ने लगाई पुलिस से गुहार/पीड़ित परिवार भयभीत/पुलिस ने दिया आश्वाशन

0
63

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/सफदरगंज बाराबंकी। महिला के घर में घुसकर की मारपीट पीड़िता ने थाने में शिकायती पर देकर न्याय की गुहार लगाई सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत दबंगो ने महिला के घर में घुसकर महिला व उसके बेटी को बेरहमी से मार पीटकर फरार हो गए थाना सफदरगंज जलीलपुर पोस्ट लक्षबर बजहा की अनुराधा रावत पत्नि राजकुमार रावत के साथ घर में गांव के ही कुछ दबंगो ने घुसकर मारपीट की महिला का कहना है कि यह घटना सुबह लगभग 6 बजे की है जब उनके पति शौच के लिए बाहर गए हुए थे महिला को अकेला देख दबंग प्रवृति के हनुमान पुत्र कालीचरण,बबलू राहुल पुत्र हनुमान व श्रवण पुत्र अज्ञात दामाद हनुमान महिला के घुसकर मारपीट की शोर सुनकर महिला की पुत्री आयुष लगभग 12 वर्षीय बचाने के लिए आई उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी आरोपियों द्वारा महिला को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए भाग गए भागते समय आरोपियों ने धमकी देते हुए कहां कि देखते है कब तक पुलिस तुम सबको बचाएगी । महिला से बात करने पर पता चला कि कुछ समय पहले उसके एक रिस्तेदार ने उसे एक मोबाइल फोन गिफ्ट किया था। जिसको लेकर महिला के पड़ोसी हनुमान ने महिला पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया था। थाना सफदरगंज में शिकायती पत्र भी दिया लेकिन महिला पर आरोप गलत साबित हुआ पुलिस विवेचना में पाया गया कि मोबाइल फोन महिला का ही है। इसी को लेकर विपक्षी हनुमान महिला व उसके बेटे के साथ मारपीट की जिसकी शिकायत पत्र थाना सफदरगंज में देकर कार्यवाही की मांग की तो वही पुलिस ने पीड़ित महिला को आश्वासन देकर भेज दिया। दबंग खुलेआम धमकी दे रहे हैं। किसी संगीन अपराध में फंसा देने की जिससे पीड़ित महिला व उसका परिवार काफी भयभीत है।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here