एसपी अर्पित विजय वर्गीय द्वारा सराहनीय कार्य/ हेतु मुख्य आरक्षी विनीत कुमार पाण्डेय/यातायात को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से किया गया पुरस्कृत

0
21

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजय वर्गीय द्वारा सराहनीय कार्य हेतु मुख्य आरक्षी यातायात को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से किया गया पुरस्कृत-जुमेरात को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चौपला तिराहा के पास एक युवती अपने भाई के साथ सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी अनियंत्रित डीसीएम ने दोनों को टक्कर मार दी जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर ड्यूटी पर मौजूद मुख्य आरक्षी यातायात श्री विनीत कुमार पाण्डेय द्वारा तत्काल घायलों को एम्बुलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु जिला अस्पताल बाराबंकी भेजा गया उक्त मुख्य आरक्षी के सेवा भाव के कारण घायल व्यक्तियों को समय से उपचार मिलने से उनकी जान बचाई गयी। उक्त सराहनीय कार्य के लिए उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकीअर्पित विजयवर्गीय द्वारा मुख्य आरक्षी विनीत कुमार पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र व 1,000/- रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

रिपोट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here