समर्थ हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर का होगा उद्धघाटन/हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत और सिद्धौर ब्लॉक प्रमुख आरती रावत द्वारा फीता काटकर करेंगी उद्घाटन

0
46

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/शहर बाराबंकी। समर्थ हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर का मंगलवार को होगा उद्धघाटन-डायरेक्टर कौशल वर्मा-हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत और सिद्धौर ब्लॉक प्रमुख आरती रावत फीता काटकर करेंगी उद्घाटन शहर क्षेत्र वेद पुरम कॉलोनी बाबा पंचमदास कुटी के बगल गली में में स्थित नवनिर्मित समर्थ हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर उद्घाटन मंगलवार 1 बजे मुख्य अतिथि हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत व ब्लॉक प्रमुख सिद्धौर आरती रावत द्वारा किया जायेगा। वहीँ जानकारी देते हुए समर्थ हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर के डायरेक्टर कौशल वर्मा ने बताया कि हमारे अस्पताल में समय-समय पर देश के प्रसिद्ध डॉक्टर समाज सेवा के तहत अपनी सेवाएं देंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहरी क्षेत्र के लोग गंभीर बीमारियों के समय न तो दर-दर भटकें और न ही उन्हें शहरों में इलाज के लिए लखनऊ जैसी लंबी यात्रा करनी पड़े। बहुत इमरजेंसी होने पर ही लखनऊ रेफर किया जायेगा।
वहीँ जानकारी देते हुए समर्थ हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर के मैनेजर पवन कुमार प्रजापति-(पूर्व औषधी विशेषज्ञ हिन्द हॉस्पिटल) ने बताया की हमारे यहाँ कुशल डॉक्टरों द्वारा 24 घण्टे नार्मल डिलीवरी व सभी प्रकार के आपरेशन,महिला चिकित्सा प्रत्येक दिन, हड्डी एवं जोड़ रोग जैसी बीमारी,हृदय रोग,बच्चेदानी का दूरबीन विधि द्वारा संचालन,समस्त छोटे बड़ेऑपरेशन के साथ आई.सी.यू,वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here