रामनगर बी.पी.एन. इंटरनेशनल एकेडमी में तिरंगा फहराकर मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस/चौकी प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि

0
12

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/रामनगर बाराबंकी। बी.पी.एन. इंटरनेशनल एकेडमी में तिरंगा फहराकर मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस/बाराबंकी जिले के रामनगर स्थित बी पी एन इंटरनेशनल एकेडमी में 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में चौकी प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने ध्वजा रोहण किया l मैनेजर जगन्नाथ दास ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया माल्यार्पण और वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई l कार्यक्रम का संचालन छात्रा सौम्या सिंह एवं छात्र दिव्यांश ने किया। कक्षा नर्सरी के छात्रों ने नन्हा मुन्ना रही हूँ पर डांस कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद एलकेजी के छात्रों ने सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा यूकेजी के छात्रों ने आई लव माई इंडिया,देश रंगीला,इंडिया वाले,जलियांवाला बाग ड्रामा ऑपरेशन सिंदूर,जलवा जलवा,इतिहास का आईना आदि विभिन्न कार्यक्रमों को कर के छात्रों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन बोधायन दास प्रिंसिपल सुगंध बाला सिंह,खड्ग राज सिंह,दीपक अवस्थी,औसाफ अली,निवेदिता बाजपेई,कीर्ति श्रीवास्तव,राहुल मिश्रा,अभिषेक निगम,समीक्षा श्रीवास्तव,रोली टंडन,सत्यम सिंह,भानु प्रताप सिंह,काजल निगम,गुलशन जहां,वंशिका यादव, दिव्या तिवारी,रामेश्वर श्रीवास्तव,अभिषेक भदौरिया,श्वेता द्विवेदी,सोनाली वर्मा,अर्चना सिंह,आशुतोष तिवारी,जितेंद्र शुक्ला,राजीव सिंह, लता पाठक,अभिषेक ओझा,श्वेता मिश्रा,गीता आदि स्टाफ उपस्थित रहा l

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here