सार्वजनिक यातायात को किया गया बाधित/इरशाद अहमद कमर द्वारा कस्बे में पूरी अराजकता फैलाने का माहौल/बिना अनुमति के कस्बे मे निकाली गई रैली/चेयरमैन व 100 अज्ञात लोगो पर फतेहपुर कोतवाली मे मुकदमा दर्ज

0
317

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। समाजवादी पार्टी से निर्वाचित अध्यक्ष नगर पंचायत फतेहपुर इरशाद अहमद कमर पुत्र स्वर्गीय मौलाना सिराज अहमद कमर निवासी मस्तान रोड नालापर दक्षिणी कस्बा फतेहपुर जिनके वित्तीय अनियमितता में जिला अधिकारी बाराबंकी की जांच आख्या में 6 बिंदुओं में दोषी पाए जाने पर। प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग द्वारा 13/08/2025 को इनके वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे। जिसमे माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा मौखिक आदेश सुन कर कस्बे मे जश्न मनाया जाने लगा जब की अभी तक माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ बेंच की साइड पर कोई लिखित आर्डर अपलोड नहीं हुआ हैं। आर्डर अपलोड होने पर कहना मुमकिन होगा। की अध्यक्ष को माननीय उच्च न्यायालय से क्या रिलीफ मिली हैं। इरशाद अहमद कमर अध्यक्ष फतेहपुर के आने पर इरशाद अहमद कमर व उनके लगभग 100 अज्ञात नाम पता समर्थको द्वारा बिना अनुमति के सार्वजनिक रास्ते को रोक कर मोटरसाईकिल पैदल व वाहनों के साथ जुलूस को निकाला गया। जिसके कारण आवागमन घंटो रहा बाधित वही सार्वजनिक रास्तो से होकर गुजरने वाले व्यक्तियों को रुकना पड़ा यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो गया। जब कि वर्तमान समय मे धारा 163 बीएनएसएस प्रभावी है। चेयरमैन व उनके समर्थको का यह कृत्य (धारा 292/126(2)223) बीएनएस का अपराध है। थाना प्रभारी द्वारा बताया गया सैकड़ो अज्ञात की वीडीओ फोटेज की मदत से पहचान की जाएगी।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here