निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/हजरतपुर बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र के हजरतपुर बिलौली में जुलूस ऐ मदहे सहाबा का जुलूस बड़ी ही धूमधाम से निकाला गया/तहसील फतेहपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हजरतपुर बिलौली में हर साल की तरह इस साल भी हजरत मोहम्मद साहब की आमद पर जुलूस ऐ मदहे सहाबा बड़ी शानो शौकत के साथ निकाला गया जो हजरतपुर मस्जिद से शुरू होकर बिलौली बाजार होते हुए अपने स्थान पर समाप्त हुआ इस मौके पर ऊंट और घोड़े जुलूस की शान बढ़ाने के लिए लाए गए महमूदाबाद,फतेहपुर,पैंतेपुर सहित अन्य कई जगह की अंजुमनों ने जुलूस में शिरकत की तथा अपना अपना कलाम पेश किया जुलूस के बाद शाम को जलसा सीरतुन्नबी व नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया जिसका आगाज़ कुरआन मजीद की तिलावत से क़ारी मकबूल ने किया जिसकी सरपरस्ती हाफ़िज़ जफर अहमद ने की और सदारत हाफ़िज़ फखरुद्दीन ने की और निजामत क़ारी सिराज मदनी ने किया जलसे में बयान मुफ्ती सलमान मज़ाहरी लखीमपुरी ने किया मुशायरे में शायर असद आज़मी,समशेर जहानागंजवी,उमर अब्दुल्ला,कारी परवेज़ यज़दानी,क़ारी जीशान,हस्सान साहिर,मौजूद रहे जिन्होंने ने अपने नातियां कलाम से सभी का मन मोह लिया इस मौके पर हाफिज फखरुद्दीन हाफिज मुमताज हाफिज अब्दुल कादिर मौलाना मोहम्मद शफीक कामरान मोहम्मद शमीम इकरामुद्दीन मोहम्मद जैद डॉक्टर मोहम्मद रफी मोहम्मद जहीर अंसारी शहाबुद्दीन अंसारी मौलवी नफीस हाफ़िज़ मोहम्मद कफील मोहम्मद सलीम कमरुल हसन हाफ़िज़ जफर अहमद मोहम्मद रियाज हाफिज अहमद हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
