नगर पंचायत अध्यक्ष इरशाद अहमद कमर के वित्तीय व प्रशाशनिक अधिकार 13 अगस्त को हुए सीज/डीएम शशांक त्रिपाठी के आदेश पर/एसडीएम कार्तिकेय सिंह बने प्रशाशक

0
123

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी/समाजवादी से जीत हासिल नगर पंचायत अध्यक्ष इरशाद अहमद कमर के अधिकार सीज एसडीएम कार्तिकेय सिंह बने प्रशासक फतेहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष इरशाद अहमद कमर के शाशन द्वारा वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार 13 अगस्त को सीज कर दिए गए थे। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने यह कार्रवाई नगर पंचायत में लंबे समय से चल रही थी। अनियमितताओं और सरकारी धन के गमन के प्रयास की शिकायतों के आधार पर की। इसके बाद सोमवार को जिलाधिकारी श शांक त्रिपाठी ने एसडीएम कार्तिकेय सिंह को नगर पंचायत का प्रशासक नियुक्त कर दिया। अब अध्यक्ष से संबंधित सभी कार्यों का संचालन एसडीएम करेंगे। जिम्मेदारी मिलने पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने कहा जिलाधिकारी द्वारा जो दायित्व सौंपा गया है उसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा। नगर पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता और जनता की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि नगर पंचायत की कार्यशैली को लेकर लंबे समय से असंतोष बना हुआ था। लोगों को विश्वास है कि अब विकास कार्यों में तेजी आएगी और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सकेगा।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here