शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी-डी0एम0/राजस्व वादों के शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर डी0एम0 ने दिए निर्देश

0
19

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/लोकसभागार बाराबंकी। शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी -डी0एम0/राजस्व वादों के शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश/कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वादों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी अधिकारी प्राथमिकता तय कर कार्य करें। विशेष रूप से तीन वर्ष और पाँच वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को चिह्नित कर युद्ध स्तर पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे पुराने मामलों के निस्तारण के लिए कार्ययोजना के अनुसार कार्य कर जनपद में पाँच वर्ष से अधिक पुराने मुकदमो को शून्य किये जाने हेतु प्रयास किया जाय। जिलाधिकारी ने राजस्व संहिता की धारा 24,34,80 और 116 के अंतर्गत लंबित मामलों को भी गंभीरता से लेते हुए कहा कि इन वादों का निस्तारण न केवल समय सीमा में किया जाए बल्कि गुणवत्ता और मेरिट के आधार पर भी सुनिश्चित हो।
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि कार्यालय आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाए और यथासंभव तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता दें तथा सुनिश्चित हो कि प्रत्येक शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसकी समस्या का समाधान हेतु प्रयास किये गए है। उन्होंने ग्राम समाज या अन्य सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित कर धारा 67 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-खसरा, ई-परवाना जैसे डिजिटल अभिलेखों से जुड़े कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और कहा कि इन्हें समय से पूरा कर डिजिटल भूमि प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार अपनी प्राथमिकताएं सुनिश्चित करें और अपने कार्यों में अनुशासन,पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखें। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री इन्द्रसेन यादव,एस0डी0एम0 सदर श्री आनंद तिवारी सहित सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी,तहसीलदार,नायब तहसीलदार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here