अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज/हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा/मेहनत करने वाले छात्र-छात्राओं को सफलता अवश्य मिलकर ही रहती है:डॉ0 सीमा सिंह

0
9

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/महमुदाबाद सीतापुर।मेहनत करने वाले छात्र-छात्राओं को सफलता अवश्य मिलती है:डॉ0 सीमा सिंह/फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महमूदाबाद, जिला सीतापुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार,शांतिकुंज,हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की राज्य स्तरीय प्रवीण्य सूची में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महाविद्यालय की एम कॉम चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा कुoवैष्णवी देवी पुत्री श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव को महाविद्यालय की प्राचार्य एवं जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी (उच्च शिक्षा) डॉ. सीमा सिंह के करकमलों से प्रवीण्य प्रमाण पत्र ट्रॉफी एवं अंगवस्त्रम एवं पुरस्कार की धनराशि प्रदान की गई। प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में व्यक्त किया गया कि मेहनत करने वाले छात्र-छात्राओं को सफलता अवश्य मिलती है। कु. वैष्णवी देवी की इस सफलता से न केवल महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित है.अपितु उत्तर प्रदेश राज्य के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। कु. वैष्णवी देवी के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि श्री राम नरेश वर्मा, महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक गण प्रो.संतराम सिंह, डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री रवींद्र प्रताप सिंह,डॉ. मनोज कुमार,डॉ.अनिल कुमार सिंह एवं डॉ.जेबा खान उपस्थित रहे।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी सीतापुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here