जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा 01 वारण्टी व 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया/42 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं मे कार्यवाही

0
46

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 16/17.07.2025 को 01 वारण्टी व 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 42 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी। 01.थाना सतरिख पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.07.2025 को मु0अ0सं0 342/25 धारा 85/80(2)/352/351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र सत्यनारायन निवासी ग्राम झीझामऊ थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। 02.थाना रामनगर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.07.2025 को मु0अ0सं0 101/25 धारा 316(2)/318(4)/351(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त गुड्डु पुत्र गाजर निवासी ग्राम मीरपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया-03.थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार-थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.07.2025 को मु0अ0सं0 347/25 धारा 80(2)/85/3(5) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्ता मुन्नी उर्फ किस्मतुल पत्नी सैय्यद अली निवासिनी ग्राम सैदनपुर बरियां मोहल्ला थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को चन्दवारा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। 04.थाना कोतवाली नगर टीम द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद-थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.07.2025 को अभियुक्त शुभम रावत पुत्र बरसाती लाल निवासी ग्राम कोटवा सड़क चोरई पुरवा थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को ओबरी जंगल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 688/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।05.थाना मसौली पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से 01 अदद गुम/खोए मोबाइल को बरामद कर आवेदक को किया गया सुपुर्द-आवेदक अरबाज खान पुत्र जुबेरुद्दीन निवासी बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी द्वारा मोबाइल फोन के गुम हो जाने के सम्बन्ध में CEIR (सेन्ट्रल इक्विपमेन्ट आइडेन्टिटी रजिस्टर) पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, उक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए थाना मसौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 17.07.2025 को मोबाइल फोन बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया गया। रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here