संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस को 01 वारण्टी/08 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया/24 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं मे कार्यवाही

0
8

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/थाना जहाँगीराबाद-थाना रामनगर-थाना टिकैतनगर-थाना सुबेहा-बाराबंकी। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 17/18.07.2025 को 01 वारण्टी व 08 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 24 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी। 01.थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा एक शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 अदद अंगूठी सफेद धातु, 03 जोड़ी बिछुआ सफेद धातु व 02 अदद हाथ के कड़े सफेद धातु व 500-/ रूपये बरामद/ थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.07.2025 को मु0अ0सं0 14/2025 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 38/2025 धारा 305/331(4)/317(2) से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रमोद कुमार उर्फ भुज्जी पुत्र स्व0 खुशीराम निवासी टेरा दैलतपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को मेड़िया जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 02 अदद चांदी की अंगूठी सफेद धातु, 03 जोड़ी बिछुआ सफेद धातु, 02 अदद हाथ के कड़े सफेद धातु व 500-/ रूपये ( सामान बेंचने से प्राप्त) बरामद किया गया। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देतें हैं। और चोरी किये गये सामान को बेंचकर प्राप्त रूपये को आपस में बाँच लेतें हैं। अभियुक्त द्वारा दिनांक 13.01.2025 को पलिया मसूदपुर तिराहे के परचून की दुकान से व दिनांक 08.02.2025 को अलीपुर तिराहे पर सोनार की दुकान से भी चोरी किया गया था। 02.थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.07.2025 को मु0अ0सं0 416/25 धारा 305क/331(4)/324(4)/238 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र प्रेम कुमार यादव निवासी ग्राम पहलीपार मजरे सुरसण्डा थाना मसौली जनपद बाराबंकी को सद्दीपुर भयारा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। 03.थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.07.2025 को मु0अ0सं0 248/25 धारा 115(2)/333/352/351(3)62/64ए बीएनएस व 3(1)द,ध 3(2)va एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सुशील सिंह पुत्र देशराज सिंह निवासी ग्राम बल्लीपुर थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। 04.थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद-थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.07.2025 को अभियुक्त शिवराज यादव पुत्र स्व0 दिलाशाराम निवासी ग्राम कटका थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को कटका मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 335/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।05.थाना टिकैतनगर पुलिस ने 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार-थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.07.2025 को सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेल रहे 04 अभियुक्तगण 1. राजेश उर्फ गुलाम पुत्र रामबरन निवासी ग्राम खजुरी थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी, 2. कासिम अली पुत्र फजलू, 3. रामआशीष पुत्र रामफेर, 4. मोहम्मद इमरान पुत्र मो० रेहान निवासीगण ग्राम चिर्रा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व मालफड़/जामातलाशी के कुल 910/-रूपये नकद बरामद कर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0 265/2025 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया06.थाना टिकैतनगर पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 13 पउवा देशी शराब बरामद-थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.07.2025 को अभियुक्त रमेश कनौजिया पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम कस्बा इचौली थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 13 पउवा देशी शराब बरामद कर थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0 267/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।07.थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा 01 अपहृता को किया गया बरामद-थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.07.2025 को मु0अ0सं0-202/2025 धारा 87/137(2) बीएनएस से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया-08.थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा 01 अपहृता को किया गया बरामद-थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.07.2025 को मु0अ0सं0-317/2025 धारा 87/137(2) बीएनएस से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here