जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी/ अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा 01 वारण्टी व 10 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 48 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाही

0
46

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/थाना कुर्सी, हैदरगढ़, बड्डूपुर,सुबेहा,जहांगीराबाद जैदपुर,बाराबंकी। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा रविवार को 01 वारण्टी व 10 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 48 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी। थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद-थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27.07.2025 को अभियुक्त/मादक पदार्थ तस्कर सुशील पुत्र राजेन्द्र निवासी निन्दूरा थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को पावर ग्रिड मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 218/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।आपराधिक इतिहास-1.मु0अ0सं0 120/2024 धारा 379/411 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी। 2.मु0अ0सं0 207/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी। 3 मु0अ0सं0 285/2023 धारा 354ख/452/506 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी। 4.मु0अ0सं0 402/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी। 5 मु0अ0सं0 406/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी। 6.मु0अ0सं0 905/2023 धारा 379/411 भादवि थाना देवा जनपद बाराबंकी। 7.मु0अ0सं0 118/2024 धारा 379/380/411/413 भादवि थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर/अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का एक अदद पम्पिंग सेट व एक अदद टीवीएस विक्की किया गया बरामद-थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27.07.2025 को मु0अ0सं0 262/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप रावत पुत्र नन्दकिशोर रावत निवासी ग्राम नईम मजरे दहीगवां थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को बारीखेड़ा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक अदद पम्पिंग सेट व एक अदद टीवीएस विक्की नं0 यूपी 41 वी 7790 व एक अदद अवैध चाकू बरामद कर मु0अ0सं0 263/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त प्रदीप रावत उपरोक्त द्वारा दिनांक 25.07.2025 को ग्राम अम्बरगंज मजरे पोखरा में खेत से चोरी किया गया था। थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर/अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक अदद बैट्री बरामद-थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27.07.2025 को मु0अ0सं0 233/25 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त उमापति पुत्र शिवनाथ निवासी ग्राम व थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को अचकापुर जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद बैट्री बरामद की गयी। पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त उमापति उपरोक्त द्वारा दिनांक 25.07.2025 को काजीबेहटा रोड़ पर बारबर शॉप से चोरी की गयी थी। थाना सुबेहा पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27.07.2025 को मु0अ0सं0 208/2025 धारा 69 बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शुभम तिवारी पुत्र रामकुमार तिवारी निवासी ग्राम इस्माइलपुर मजरे भटगवां थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर, अपहृता को किया गया बरामद-थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27.07.2025 को मु0अ0सं0-233/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू गौतम पुत्र रामबिलास निवासी ग्राम नवाबपुर कोडरी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। थाना जैदपुर पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद- थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.07.2025 को अभियुक्त करन पुत्र स्व0 प्रमोद कुमार निवासी ग्राम सेवकीपुरवा मजरे कोला गहबड़ी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 246/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27.07.2025 को 11 अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गयी।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here