निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 28/29.07.2025 को 08 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 51 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी। थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29.07.2025 को अभियुक्त देवनरायन सिंह पुत्र देवीप्रसाद सिंह निवासी ग्राम अमौली थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को मनौरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 350/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा 01 चोर/अभियुक्त को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी का एक बोरी गेहूँ व एक अदद अवैध चाकू किया गया बरामद-थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.07.2025 को मु0अ0सं0 260/2025 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त रामनेवल पुत्र स्व0 रामप्रताप निवासी ग्राम टिभुईखेरा, रामनगर थाना हैदरगढ जनपद बाराबंकी को लक्ष्मणगढ दयालगंज नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के एक बोरी गेहूँ 45 किलो व एक अदद अवैध चाकू बरामद कर मु0अ0सं0 265/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त रामनेवल उपरोक्त द्वारा दिनांक 23.07.2025 को ग्राम पेचरूआ में गल्ले की दुकान से चोरी किया गया था। थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.07.2025 को मु0अ0सं0 261/2025 धारा 87/61(4) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप यादव उर्फ अनुज कुमार पुत्र मुरलीधर यादव निवासी ग्राम अशोकपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को रेलवे स्टेशन, मथुरानगर के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना मो0पुर खाला पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29.07.2025 को मु0अ0सं0 418/2025 धारा 69/351(3) बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 हसीब पुत्र मो0 शब्बीर निवासी ग्राम मिठवारा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को फूलपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को किया गया बरामद-थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29.07.2025 को मु0अ0सं0-287/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त नीरज पुत्र परशुराम निवासी ग्राम रैवढा मजरे बगौली थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर अपह्रता को सकुशल बरामद किया गया।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
